कृषि मंत्री ने किया ब्लड बैंक का उद्घाटन
29 अप्रैल मांडर 1 पी : कार्यक्रम का उद्घाटन करती कृषि मंत्री एवं अन्य अतिथि

मांडर, प्रतिनिधि। कॉन्सटेंट लीवेंस हॉस्पिटल, मांडर में अत्याधुनिक ब्लड बैंक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहीं। मंत्री ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो का सपना अब साकार हो रहा है और भविष्य में यह संस्थान मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित हो सकता है। उन्होंने डायरेक्टर फादर जॉर्ज के नेतृत्व तथा चेयरमैन बिशप आनंद जोजो और बिशप तेलेस्फोर बिलुंग के योगदान की सराहना की।
साथ ही कहा कि ब्लड बैंक की स्थापना से अब क्षेत्रवासियों को रक्त के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। नव-निर्मित ऑडिटोरियम को सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कई कैथोलिक धर्मगुरु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


