कर्रा में दो सौ केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

कर्रा में दो सौ केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

संक्षेप:

कर्रा प्रखंड मुख्यालय के थाना एवं कर्रा चौक स्थित 200 केवी बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन समाजसेवी विनोद भगत ने किया। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था ठप थी, जिससे जनता को...

Jul 24, 2025 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड मुख्यालय के थाना एवं कर्रा चौक स्थित 200 केवी बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन गुरुवार को समाजसेवी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद भगत ने फीता काटकर किया। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण कर्रा चौक, ब्लॉक चौक और आसपास के सरकारी कार्यालयों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी, जिससे आम जनता और कर्मियों को काफी परेशानी हो रही थी। ट्रांसफॉर्मर के बदले जाने से लोगों ने राहत की सांस ली और उद्घाटन के मौके पर विनोद भगत का स्वागत किया। कार्यक्रम में विष्णु प्रसाद सोनी, विजय भगत, सुभाष गुप्ता, सतीश कुमार साहू, अमन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।