खूंटी। संवाददाता
नव वर्ष के मौके पर खूंटी के आरसी चर्च में में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 31 दिसंबर और एक जनवरी के मध्य रात्रि को ठीक बारह बजे एक पुतला जलाया गया। जिसमें पटाखे भी लगे हुए थे। फादर बेनेदिक्त बारला की अगुवाई में हुए इस आयोजन में इस पुतले को पुराने साल की बुराइयां मांनकर जलाया गया।
एक जनवरी की सुबह आठ बजे गिरजाघर में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन विशप विनय कंडुलना की अगुवाई में हुई। उनका सहयोग फादर बिसू बेंजामिन आईंद और फादर मसीह प्रकाश सोय ने किया। मौके पर विशेष स्वामी ने कहा की वर्ष की शुरुआत में माता मरियम येसू को लेकर आठवें दिन मंदिर में जाकर आशीष ली थीं। उसी तरह हम सब यहां ईश्वर का आशीष मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोनावायरस के संक्रमण समेत अन्य दुर्घटनाओं के बावजूद हम स्वस्थ हैं। इसके लिए हम प्रभु यीशु को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने लोगों से ईश्वर पर आस्था रखते हुए आगे बढ़ने की का आह्वान किया और कामना की कि ईश्वर उन्हें आशीष प्रदान करें।