ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीटाटीसिलवे में युवती के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

टाटीसिलवे में युवती के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र की युवती ने एक स्थानीय युवक पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई...

टाटीसिलवे में युवती के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 16 Oct 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नामकुम संवाददाता

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र की युवती ने एक स्थानीय युवक पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए गए आवेदन में युवती ने बताया कि शाम में अपना मोबाइल बनवाने के लिए टाटीसिलवे बाजार जा रही थी। उसी दौरान विजय महतो अकेली देखकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। वह मुश्किल से जान बचाकर भागी और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सभी टाटीसिलवे थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। थानेदार महेंद्र करमाली ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें