ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसिल्ली में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

सिल्ली में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

सिल्ली मुरी आसपास क्षेत्रों में हरतालिका तीज सोमवार को मनाया गया। सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु एवं परिवार के सुख समृद्धि के लिए 24 घंटे निर्जला...

सिल्ली में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Sep 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सिल्ली। सिल्ली मुरी आसपास क्षेत्रों में हरतालिका तीज सोमवार को मनाया गया। सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु एवं परिवार के सुख समृद्धि के लिए 24 घंटे निर्जला व्रत रखकर हरतालिका तीज का पूजा- विधि विधान पूर्वक किया। वहीं महिलाएं मंगलवार सुबह पारण कर व्रत संपन्न करेंगी। कई जगह मंदिरों में भी महिलाएं विधि-विधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया तथा मंगल गीत गाया। इस अवसर पर महिलाएं नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया और व्रत की पौराणिक कथा सुनी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।