ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरातू में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, सड़क जाम

रातू में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, सड़क जाम

27 फरवरी से लापता कमलेश सिंह का शव रविवार की सुबह रातू पुलिस ने बरामद किया। उसका शव रातू ब्रजपुर के एक खेत में गड़ा हुआ था। इधर, शव मिलने की सूचना पर आमटांड़ के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने रातू चट्टी पोस्ट...

रातू में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 05 Mar 2018 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

27 फरवरी से लापता कमलेश सिंह का शव रविवार की सुबह रातू पुलिस ने बरामद किया। उसका शव रातू ब्रजपुर के एक खेत में गड़ा हुआ था। इधर, शव मिलने की सूचना पर आमटांड़ के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने रातू चट्टी पोस्ट ऑफिस के पास सड़क जाम कर दी। डीएसपी विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी अमोद नारायण सिंह ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।

इसके बाद पारिवारिक लाभ के तहत रातू अंचल की ओर से पीड़ित परिवार को 3000 रुपये दिये गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि आमटांड़ निवासी कमलेश सिंह पर एक महिला से अवैध संबंध का आरोप था। इसी को लेकर महिला के पति से कमलेश का विवाद हो चुका था। कमलेश के लापता होने की प्राथमिकी उसके पिता प्रवेश सिंह ने रातू थाने में दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि कुंबाटोली गांव की एक महिला से मोबाइल पर उसकी अक्सर बातचीत होती है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति विनोद उरांव को पूछताछ के लिए रातू थाने लायी। विनोद ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। कमलेश के शरीर पर चोट के निशान थे।

कमलेश का जूता-जींस नदी किनारे से निकाला

कमलेश का जींस और एक जूता पुलिस ने विनोद उरांव की निशानदेही पर नदी के किनारे से निकाला। विनोद ने कहा कि कुदाली और मोबाइल मैंने घटनास्थल के बगल स्थित कुएं में फेंक दिया। कुएं में पानी होने से सामान की बरामदगी नहीं हो पाई।

ब्रजपुर में ही लाकर मारा

विनोद ने बताया कि कमलेश को ब्रजपुर के एक खेत के पास लाकर मारा। पहले उसे अशोक टिंबर के पास बुलाया, फिर ब्रजपुर ले गया। मारने के दौरान कमलेश भागने लगा, तो उस पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया जिससे वह गिर गया और हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि घटना अंजाम देने में तीन-चार लोग होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें