ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअहम सुराग मिले : अमित अग्रवाल ने फैला रखा है शेल कंपनियों का जाल

अहम सुराग मिले : अमित अग्रवाल ने फैला रखा है शेल कंपनियों का जाल

120 करोड़ की नगद लेन-देन की होगी गहन छान-बीन, हाथ से लिखी डायरियों में आयकर को मिले चौंकाने वाले...

अहम सुराग मिले : अमित अग्रवाल ने फैला रखा है शेल कंपनियों का जाल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 27 Sep 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बिल्डर अमित अग्रवाल के 20 ठिकानों पर छापे में आयकर विभाग को लगभग 120 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का सुराग मिला है। रांची, जामताड़ा और कोलकाता में शुक्रवार को पड़े छापे में अमित अग्रवाल द्वारा संचालित शेल कंपनियों के जाल का खुलासा हुआ है। अमित अग्रवाल के कारोबारी समूह की शेल कंपनियों के जरिए उसकी रियल एस्टेट कंपनी को लोन दिया जाता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

अमित अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर को वैध खातों से इतर हस्तलिखित डायरियों की भरमार मिली है। इसमें बेनामी लेन-देन के कई राज दफन पड़े हैं। एक डमी ठेकेदार के वैध खातों से अलग नगदी लेन-देन का संदिग्ध मामला भी पाया गया है। आयकर विभाग के प्रारंभिक अनुमान के तहत 40 करोड़ का नगद लेन-देन पाया गया है। रियल एस्टेट परियोजना के लिए मिले 80 करोड़ का कर्ज भी संदेह के रडार पर है। आयकर विभाग के अनुसंधान पदाधिकारी इसके स्रोतों की गहराई से छानबीन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें