वार्ड से शहर को सुव्यवस्थित चाहते हैं तो सबसे पहले मतदान करें
नगर निगम चुनाव शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चुनाव आम नागरिकों को अपने वार्ड पार्षद और मेयर चुनने का अवसर देते हैं। सही प्रतिनिधियों का चयन करना आवश्यक है, क्योंकि यह स्थानीय समस्याओं का समाधान और विकास सुनिश्चित करता है। मतदान का प्रतिशत कम रहने से हर वोट की अहमियत बढ़ जाती है।

रांची, संवाददाता। लोकतंत्र की असली ताकत केवल संसद और विधानसभा के चुनाव से ही नहीं है। शहरी क्षेत्र में होने वाले नगर निगम चुनावों में भी दिखाई देती है। शहर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाएं सीधे तौर पर नगर निकाय के निर्णयों से जुड़ी होती हैं। वार्ड पार्षद और मेयर ही वे जनप्रतिनिधि होते हैं। जो सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते है और आम जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। शहर के विकास की दिशा वार्ड स्तर से ही तय होती है। एक जागरूक मतदाता के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे सक्षम, ईमानदार और कर्मठ प्रतिनिधियों का चुनाव करें जो हमारे मोहल्ले और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बना सकें।
यदि हम मतदान नहीं करेंगे, तो शिकायत करने का नैतिक अधिकार भी कमजोर पड़ जाएगा। स्थानीय चुनावों में अक्सर देखा जाता है कि मतदान प्रतिशत कम रहता है। इसलिए प्रत्येक वोट की अहमियत और क्षेत्र की विकास के लिए बढ़ जाती है। कई बार एक वोट ही जीत-हार का फैसला कर देता है। पांच वर्षों में एक बार मिलने वाला यह अवसर हमें अपने क्षेत्र का भविष्य तय करने का अधिकार देता है। इसलिए लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। शहर में रहने वाली आम जनता की सुविधाओं, साफ सफाई एवं रोजना की जरूरतों को सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय चुनाव महत्वपूर्ण है। जहां जनता अपनी इच्छा के अनुसार अपने वार्ड पार्षद व मेयर का चुनाव करती है। हमारे नगर या मुहल्ले में सभी विकास कार्यों को धरातल पर लाने वाले लोग कौन होंगे? ये हमें ही चुनना है। यदी हम वोट नहीं करेंगे तो हमें शिकायत करने का भी कोई अधिकार नहीं हैं। इसलिए वोट अवश्य करें। - प्रतिक सौरभ, संचार सलाहकार शहरी जीवन को बेहतर बनाने में नगर निकाय चुनावों की अहम भूमिका होती है। यह वह मंच है जहां आम नागरिक सीधे तौर पर तय करता है कि उसके वार्ड और शहर की बागडोर किसके हाथों में होगी। हमें अपने मोहल्ले के विकास में सक्षम और ईमानदार चेहरा चाहते हैं। तो वोट से ही इसका सही चयन किया जाएगा। इसलिए हम अपने अधिकार की कीमत पहचानें और हर हाल में वोट जरूर करें। - श्रेया स्वराज, ब्रांडिंग प्रबंधक, जेटीडीसी रांची नगर निगम का चुनाव वार्ड के विकास एवं संपूर्ण नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों का चुनाव आवश्यक है। आम नागरिकों को अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त करनें के लिए जनप्रतिनिधि के पास जाना पड़ता है। स्थानीय स्वास्थ्य, शिक्षा , रोजगार, यातायात सुलभ और सड़क जैसे विषय को लेकर नगर निकाय चुनाव अति आवश्यक है। आम जनता को इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। - प्रकाश कुमार सिंह, अधिवक्ता नगर निकाय चुनाव का महत्व है हर मोहल्ले में एक लीडर के तौर पर हम पार्षद को देखते है। चूंकि सरकार से मिली जितनी भी योजनाएं है। वह सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है कई लोग चूक जाते है। लेकिन पार्षद अपने क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाते हैं। साथ ही इसके लाभ- हानि की जानकारी देते हैं। पांच वर्षों के बाद हमें अपने इलाके के जनप्रतिनिधियों को चुने का अवसर मिलता है। इसलिए सभी अपने वोट का उपयोग करते अपने क्षेत्र का विकास भी तय करें। - स्नेहा बारी, विद्यार्थी स्थानीय रूप से चुने गए जनप्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सार्वजनिक सुरक्षा और आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेते हैं। मतदान आपको ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर देता है जो आपके हितों का प्रतिनिधित्व करें। स्थानीय चुनावों में आमतौर पर मतदान प्रतिशत कम होता है। इसलिए हर एक वोट बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार एक ही वोट यह तय कर सकता है कि चुनाव में कौन विजयी होगा। इसलिए सभी लोग वोट देकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें। - कोमल, प्रोफेसर शहर के विकास की राह वार्ड से ही तय होती है। वार्ड के प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के सभी लोगों से परिचत होते है। साथ ही वह अपने इलाकों की बुनियादी समस्याओं का निदान संबंधित अधिकारियों से कराते है। क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक लोगों को इस लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होकर अपने-अपने क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के चुनने का अवसर मिलता है। ताकि वह अपने क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर और मॉडल बना सकें। - राजेश शुक्ल, अधिवक्ता वाइस चेयरमैन झारखंड स्टेट बार कौंसिल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


