स्वीकृत पीएम आवास योजना से मकान निर्माण रोकने पर शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खतियानी जमीन पर मकान बनाने से कुछ लोगों ने रोक दिया है। बीना तिर्की और रुथ खलखो ने मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायत की है कि गैर आदिवासी युवक जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्षद पवन तिर्की ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

स्वीकृत पीएम आवास योजना से मकान निर्माण रोकने पर शिकायत

रांची, वरीय संवाददाता। खतियानी जमीन में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत होने के बाद भी कुछ लोगों ने मकान बनाने से रोक दिया। इस संबंध में चुटिया के ढुमसाटोली निवासी बीना तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उपायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कल्याणमंत्री चमरा लिंडा, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा, मेयर रोशनी खलखो सहित कई अफसरों से आवेदन देकर मदद मांगी है। पत्र में कहा कि मेरे खतियानी 15 डिसमिल जमीन जो कठरटोली में है, वहां स्वीकृत योजना से काम शुरू किया जाना था। लेकिन कुछ गैर आदिवासीस 10 की संख्या में आए और काम रुकवा दिया और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया।ऐसी

ही शिकायत चुनवाटोली लोअर बाजार थाना निवासी रुथ खलखो ने की है। उसने भी मुख्यमंत्री सहित अन्य वरीय अधिकारियों को पत्र देकर मदद की अपील की है। आरोप लगाया कि 10-11 गैर आदिवासी युवक घर का ताला तोड़कर घुस गए और मकान व जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। इस संबंध में वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की ने बताया कि दोनों शिकायत मेरे संज्ञान में है। जल्द ही पूरी जानकारी ली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।