ट्रिपल आईटी में सेलेस्टियो 3.0 में तकनीक और संस्कृति का संगम
रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ने सोमवार को अपने वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव सेलेस्टियो 3.0 का शुभारंभ किया। इस तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के छात्र और प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में शिक्षाविद् ऋषिकेश पांडेय ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची ने सोमवार को एआरटीटीसी, बीएसएनएल परिसर में अपने वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव सेलेस्टियो 3.0 के तकनीकी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत उत्साह, नवाचार और रचनात्मक ऊर्जा के माहौल में हुई, जिसमें विभिन्न संस्थानों के छात्र, संकाय सदस्य और प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उद्घाटन समारोह में संस्थान की नवाचार, रचनात्मकता और सहयोगात्मक शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शशि कांत शर्मा ने किया, जिसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का विधिवत आरंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ रोशन सिंह, डॉ जेके मिश्रा, डॉ संतोष कुमार महतो, डॉ गौरव सुंदरम और ऋषिकेश पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।कार्यक्रम
में सांस्कृतिक रंग भरते हुए साज क्लब के सदस्यों ने सरस्वती वंदना की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन टीम ने सेलेस्टियो 3.0 के अंतर्गत आयोजित होने वाले तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की।उद्घाटन दिवस का मुख्य आकर्षण शिक्षाविद् ऋषिकेश पांडेय का प्रेरक वक्तव्य रहा। उन्होंने अपने मिशन ‘अब हर बच्चा पढ़ेगा’ के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। वह सेकेंड स्कूल के संस्थापक हैं, जो वंचित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।यह आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद विभिन्न तकनीकी गतिविधियों की शुरुआत हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


