आईआईएम में योग शिविर शुरू, जीवन में मूल्यों के समावेश पर जोर

Jan 17, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने शनिवार को दो दिवसीय योग शिविर की शुरुआत की। यह शिविर आरकेएमवीईआरआई के सहयोग से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच समग्र स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना है। शिविर में योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

आईआईएम में योग शिविर शुरू, जीवन में मूल्यों के समावेश पर जोर

रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में शनिवार को दो दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरकेएमवीईआरआई) के खेल विज्ञान एवं योग विभाग के सहयोग से संस्थान परिसर में आयोजित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच समग्र स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन को बढ़ावा देना है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि आरकेएमवीईआरआई के प्रो-चांसलर स्वामी आत्मप्रियानंद, खेल विज्ञान एवं योग विभाग के सहायक प्राध्यापक स्वामी विद्याप्रदानंद और आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। स्वामी विद्याप्रदानंद ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सत्रों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है जिससे प्रतिभागी मानसिक शांति और स्पष्ट सोच के महत्व को समझ सकें।

स्वामी आत्मप्रियानंद ने योग की शाश्वत प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए पवित्रता, धैर्य और निरंतरता जैसे मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने शेक्सपियर और स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए मनुष्य, प्रकृति और पर्यावरण के बीच सामंजस्य की आवश्यकता जताई। सत्र के दौरान विजडम इनसाइट विषय के अंतर्गत स्वामी आत्मप्रियानंद और निदेशक के बीच संवाद आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक जीवन और प्रबंधन शिक्षा में योग की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके बाद आरकेएमवीईआरआई के विद्यार्थियों ने योगासन का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक योग अभ्यास, ध्यान और तनाव प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।