ट्रिपल आईटी रांची ने पीएचडी के लिए मांगे आवेदन

ट्रिपल आईटी रांची ने पीएचडी के लिए मांगे आवेदन

संक्षेप:

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची ने स्प्रिंग सेमेस्टर 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 है। संस्थान की वेबसाइट पर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी। पीएचडी विषयों में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, भौतिकी और गणित शामिल हैं।

Dec 10, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में स्प्रिंग सेमेस्टर 2025–26 के लिए अपने पीएचडी कार्यक्रम (फुल-टाइम /पार्ट-टाइम) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची, लिखित परीक्षा/साक्षात्कार की तिथि, परिणाम घोषणा, रिपोर्टिंग तिथि व सेमेस्टर आरंभ होने से संबंधित जानकारी समय-समय पर संस्थान की वेबसाइट https://iiitranchi.ac.in पर प्रकाशित की जाएगी। आईआईआईटी रांची में जिन विषयों में पीएचडी कार्यक्रम हैं, उनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), भौतिकी और गणित शामिल हैं। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी सूचना पुस्तिका को पढ़ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया और शोध क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। एक से अधिक कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे। ट्रिपल आईटी रांची, वर्ष 2016 में संसदीय अधिनियम के तहत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्थापित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह संस्थान पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर झारखंड सरकार और उद्योग साझेदारों- सीसीएल, टीटीएल और टीसीएस के सहयोग से संचालित है। सूचना प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान-उन्मुख शिक्षा पर विशेष जोर के साथ, संस्थान नवाचार को बढ़ावा देने, उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।