इग्नू को मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुलपति प्रो उमा कांजीलाल ने सभी...

रांची, वरीय संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इग्नू की कुलपति प्रो उमा कांजीलाल ने इग्नू के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा, यह उपलब्धि सभी संकाय, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से संभव हुई है। इग्नू में हमारा मिशन स्पष्ट है- सभी को, हर जगह, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना। मुक्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार शीर्ष स्थान प्राप्त कर इग्नू ने एक बार फिर समावेशी और ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




