ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीट्रांस्फार्मर नहीं बदला, तो आदिवासी कांग्रेस करेगी घेराव

ट्रांस्फार्मर नहीं बदला, तो आदिवासी कांग्रेस करेगी घेराव

जिला आदिवासी कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को तोरपा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमडा का दौरा किया। इस दौरान कमडा शांति नगर का ट्रांसफार्मर तीन चार...

ट्रांस्फार्मर नहीं बदला, तो आदिवासी कांग्रेस करेगी घेराव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 03 Jun 2023 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, प्रतिनिधि। जिला आदिवासी कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को तोरपा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कमडा का दौरा किया। इस दौरान कमडा शांति नगर का ट्रांसफार्मर तीन-चार सप्ताह से खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। लोगों ने बताया कि कई दिनों से यहां के अंधेरे में रहने को विवश है।

ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इसी तरह से ट्रांसफार्मर खराब होता रहता है। इसके कारण महीनों तक सैकड़ों ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है। इस संबंध में आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विलसन तोपनो ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से दूरभाष पर बात कर समस्या की जानकारी दी। विभाग के द्वारा आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। मौके पर ही आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विलसन तोपनो ने कहा कि समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी एवं कमडा शांति नगर के लोग विद्युत मुख्यालय का घेराव करने को बाधित होंगे। इस दौरान क्षेत्र भ्रमण में सुषमा भेंगरा, ललिता भेंगरा, जीवन गुड़िया, अमर गुड़िया, सागेन तोपनो, जोसेफ गुड़िया, मुक्ता कंडुलना, बहामनी भेंगरा, हन्ना गुड़िया, सुसाना तोपनो, इलिजाबेध आइंद, सुशीला कंडुलना, सुड़ालेन कंडुलना, समुएल डहंगा, मानसिद होरो, नेलसन आइंद, समुएल भेंगरा, कल्याण होरो, पतरस भेंगरा समेत अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें