Ideal Revolutionary Wedding in Ranchi A Ceremony Without Dowry and Caste Bonds हेहल जागृति भवन में आदर्श विप्लवी विवाह संपन्न, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIdeal Revolutionary Wedding in Ranchi A Ceremony Without Dowry and Caste Bonds

हेहल जागृति भवन में आदर्श विप्लवी विवाह संपन्न

रांची में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ द्वारा आदर्श विप्लवी विवाह सम्पन्न हुआ। वर अरुण बैठा और वधू राजोबाला महतो ने बिना दान-दहेज और जाति बंधन को तोड़कर विवाह किया। इस समारोह में लगभग 200 लोग उपस्थित थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 09:34 PM
share Share
Follow Us on
हेहल जागृति भवन में आदर्श विप्लवी विवाह संपन्न

रांची। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में हेहल जागृति भवन में आनन्द मार्ग चर्याचर्य के अनुसार, आदर्श विप्लवी विवाह सम्पन्न हुआ। एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए वर के रूप में गढ़वा के अरुण बैठा एवं वधू के रूप में पुरुलिया की राजोबाला महतो ने बिना दान-दहेज और जाति बंधन को तोड़कर विवाह किया। पौरोहित्य का कार्य आचार्य ज्ञानान्जनानन्द अवधूत एवं अवधुतिका आनन्द सर्वज्ञा आचार्या ने किया। इस विवाह समारोह में उपस्थित लगभग 200 लोग इस विवाह के साक्षी बने। इस विवाह को संपन्न कराने में शहर के प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आचार्या करुणा शाहदेव, मृदुला सिंह, भुक्ति प्रधान पंचू, अधिवक्ता विनोद, प्रोफेसर मनोज देव का अहम योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।