नियमित रूप से छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित हो : बीडीओ

Apr 11, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

कर्रा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटी में आईडीबीआई बैंक खूंटी शाखा ने सीएसआर फंड के तहत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। विद्यालय को पंखे, अलमारी, व्हाइट बोर्ड, बर्तन, दरी और स्कूल बैग मिले। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नियमित रूप से छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित हो : बीडीओ

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटी में शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक खूंटी शाखा की ओर से सीएसआर फंड के तहत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक स्यंवर पी. एक्का एवं एसेट मैनेजर रवि प्रकाश द्वारा विद्यालय को सात पंखे, एक अलमारी, व्हाइट बोर्ड, भोजन बनाने व परोसने के बर्तन, दरी तथा सभी छात्रों को स्कूल बैग उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक द्वारा स्वागत भाषण से की गई। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड संसाधन सेवी सहित कई लोग उपस्थित रहे। नामांकन बढ़ाने पर जोर:कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मीता नगेशिया ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति बढ़ाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है, इसलिए गांव स्तर पर ही शिक्षा को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने आगामी नामांकन अभियान में सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की।शिक्षा से मजबूत होगा भविष्य:प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा कि इस विद्यालय का चयन होना गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।अन्य वक्ताओं ने भी रखा विचार:कार्यक्रम को पंचायत की मुखिया, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड संसाधन सेवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संकुल साधन सेवी संदीप कुमार सिंह ने किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।