आईबीए स्तर पर वार्ता विफल, 27 जनवरी को बैंक हड़ताल तय

Jan 14, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में भारतीय बैंक संघ और विभिन्न बैंक यूनियनों के बीच वार्ता बेनतीजा रही। आईबीए ने दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश देने की मांग पर सहमति जताई, लेकिन अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। इस कारण 27 जनवरी को बैंक हड़ताल की योजना बनी है। इससे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में समस्या हो सकती है।

आईबीए स्तर पर वार्ता विफल, 27 जनवरी को बैंक हड़ताल तय

रांची, संवाददाता। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और विभिन्न बैंक यूनियनों के बीच बुधवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। बैठक में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा शेष शनिवार को अवकाश देने के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। आईबीए ने कहा कि वह इस मांग से सैद्धांतिक रूप से सहमत है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बारहवें द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षण के दौरान ही आईबीए ने इस मांग पर सैद्धांतिक सहमति दी थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

इसी कारण बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के चलते 27 जनवरी को प्रस्तावित बैंक हड़ताल अब सुनिश्चित हो गई है। हड़ताल से पहले 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। इस कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने से ग्राहकों को नकदी निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।