Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsIAS Vinay Kumar Chaubey Interrogated by ACB Over Disproportionate Assets Case
पूछताछ में बोले चौबे, सरकार को हर टूर की दी जानकारी

पूछताछ में बोले चौबे, सरकार को हर टूर की दी जानकारी

संक्षेप:

विनय सिंह के साथ खुद के कारोबारी संबंध होने की बात से इंकार, ब्रहमास्त्र एजुकेशन के खाते में आए तीन करोड़ के संबंध में भी पूछताछ

Jan 31, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में एसीबी ने शनिवार को दूसरे दिन आईएएस विनय कुमार चौबे से पूछताछ की। विनय कुमार चौबे के विदेश दौरे को लेकर हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह हर बार सरकारी की जानकारी में विदेश गए हैं। साल 2010 में अमेरिका व जर्मनी व साल 2015 में अमेरिका व हांगकांग की यात्रा के विषय में भी उन्होंने बताया कि इस दौरे की जानकारी उन्होंने सरकार को दी थी। लेकिन सरकार के पास रिकार्ड क्यों नहीं है, यह पूछे जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। पत्नी के खातों में ट्रांजेक्शन पर गोलमटोल जवाब एसीबी के अधिकारियों के द्वारा विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता की कंपनी ब्रहमास्त्र एजुकेशन के खाते में आए तीन करोड़ रुपये के संबंध में पूछताछ की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तब उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच कई बार बैंकिंग ट्रांजेक्शन हुए हैं, लेकिन इस संबंध में उन्हें अधिक याद नहीं है। दोनों के बीच समान्य बैंकिंग ट्रांजेक्शन होने की बात विनय चौबे ने कही। वहीं, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी नेक्सजेन में कंसल्टेंट थी, कंसल्टेंट के तौर पर सेवाएं देने के कारण ही नेक्सेजन के खाते से 73 लाख का भुगतान 2020-23 के बीच किए जाने की बात विनय चौबे ने कही। उन्होंने विनय सिंह के साथ खुद के कारोबारी संबंध होने की बात से इंकार किया। साले व सरहज के खाते में विनय सिंह की पत्नी के साथ 14 लाख के ट्रांजेक्शन पर उन्होंने कहा कि यह दोनों के बीच फ्लैट की खरीद से जुड़े ट्रांजेक्शन रहे हैं। अधिकांश सवालों पर चुप्पी विनय कुमार चौबे से एसीबी के जांच पदाधिकारियों ने शराब घोटाले में कथित उगाही के पैसों के निवेश, विदेश दौरे के फाइनेंस, अचल संपत्तियों में निवेश समेत अन्य पहलुओं पर पूछताछ की, लेकिन अधिकांश सवालों पर उनकी चुप्पी ही रही।