पति पर दूसरी शादी और प्रताड़ना का आरोप,केस

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

पहली पत्नी के रहते दुसरी महिला से किया शादी, प्राथमिकी दर्ज सास, ससुर और दो ननद के खिलाफ भी प्रताडना का मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में मिली जा

पति पर दूसरी शादी और प्रताड़ना का आरोप,केस

रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने अपने पति गणेश महली पर दूसरी शादी करने, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पति गणेश महली के अलावा सास, ससुर और दो ननद को भी आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार लक्ष्मी देवी की शादी वर्ष 2014 में गणेश महली के साथ दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में उनके पति ने मांडर थाना क्षेत्र के मैशाल गांव निवासी अनिता उरांइन से गुपचुप दूसरी शादी कर ली।

इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता का कहना है कि पिछले एक वर्ष से उसका पति गांव से दूर खेत में झोपड़ी बनाकर दूसरी महिला के साथ रह रहा है और न तो परिवार का खर्च देता है और न ही बच्चों की देखभाल करता है। वह मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण और पढ़ाई करा रही है।ससुराल वाले भी कर रहे प्रताड़ितलक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी मजदूरी की कमाई का हिसाब मांगते हैं और रुपये नहीं देने पर मारपीट तथा गाली-गलौज करते हैं। प्राथमिकी में पति गणेश महली, सास जीतन देवी, ससुर जगत महली, ननद बालमती कुमारी और प्रतिमा कुमारी को आरोपी बनाया गया है। रातू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।