ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपूरे शबाब में है रांची का प्रसिद्ध हुंडरू फॉल -वीडियो देखें

पूरे शबाब में है रांची का प्रसिद्ध हुंडरू फॉल -वीडियो देखें

रांची का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू फॉल इन दिनों पूरे शबाब में है। लगातार बारिश से यह जवां हो उठा है। 320 फीट की ऊंचाई से स्वर्णरेखा नदी से गिरते पानी की झर-झर आवाज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर...

पूरे शबाब में है रांची का प्रसिद्ध हुंडरू फॉल -वीडियो देखें
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 28 Jul 2017 04:14 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू फॉल इन दिनों पूरे शबाब में है। लगातार बारिश से यह जवां हो उठा है। 320 फीट की ऊंचाई से स्वर्णरेखा नदी से गिरते पानी की झर-झर आवाज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इन दिनों पर्यटकों की भीड़ फॉल में उमड़ रही है। झरने से गिरते पानी की फुहार पर्यटकों का मन मोह ले रही है। पहाड़ों से घिरी फॉल के चारों ओर फैले कुहासे किसी हिल स्टेशन का एहसास कराते हैं। कुल 745 सीढ़ी उतरकर करीब से फॉल के मनोरम दृश्य का नजारा लिया जा सकता है। यहां पर्यटकों के लिए नास्ते एवं खाने का भी प्रबंध है। यहां झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसी) द्वारा नियुक्त पर्यटनकर्मी आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इस फॉल में सालों भर झरने से पानी गिरता रहता है। अभी हुंडरू की सुंदरता देखते ही बन रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें