ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमानव तस्करी मामला: राजनीतिक दल से जुड़े हैं रोहित व प्रभा

मानव तस्करी मामला: राजनीतिक दल से जुड़े हैं रोहित व प्रभा

झारखंड से मानव तस्करी कराने का किंगपिन रोहित मुनि और उसकी पत्नी प्रभा मुनि दिल्ली में सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दल से जुड़े रहे हैं। रोहित मुनि एक रजिस्टर्ड राजनीतिक दल वोटर्स पार्टी का प्रदेश...

मानव तस्करी मामला: राजनीतिक दल से जुड़े हैं रोहित व प्रभा
मुख्य संवाददाता,रांचीTue, 25 Sep 2018 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड से मानव तस्करी कराने का किंगपिन रोहित मुनि और उसकी पत्नी प्रभा मुनि दिल्ली में सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दल से जुड़े रहे हैं। रोहित मुनि एक रजिस्टर्ड राजनीतिक दल वोटर्स पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष है। रोहित मुनि, प्रभा मुनि व उसकी बेटी ने फेसबुक व सोशल साइट्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई वीवीआईपी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। 
प्रभा मुनि की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को सिमडेगा पुलिस के एएचटीयू थाने की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। सीआईडी एडीजी अजय कुमार सिंह के मुताबिक, सिमडेगा पुलिस की टीम प्रभा को झारखंड लेकर आएगी। रोहित मुनि के खिलाफ भी सिमडेगा में एफआइआर दर्ज हैं। 

विशेष शाखा ने भी दी थी गतिविधियों की रिपोर्ट
रोहित मुनि व उसकी पत्नी प्रभा मुनि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी चलाते हैं। विशेष शाखा ने रोहित, प्रभा मुनि व उनके सहयोगियों की गतिविधि की जानकारी सरकार को दी थी। रिपोर्ट में जिक्र था कि क्रिसमस के दौरान रोहित मुनि समेत अन्य लोग कामगारों का मेला लगाते हैं। इस मेले में लड़कियों की बिक्री की जाती है। साल 2012 में मेले में सीआईडी की टीम ने छापेमारी की थी। तब सैकड़ों नाबालिग लड़कियों को वहां से मुक्त कराया गया था। रोहित के खिलाफ सिमडेगा के एएचटीयू थाना में कांड संख्या 5/13 दर्ज है। इस केस में सिमडेगा पुलिस ने रोहित के खिलाफ वारंट भी लिया है। 
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें