ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल को दबोचा

कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल को दबोचा

कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल को पुलिस ने शुक्रवार को खूंटी से धर दबोचा। उसे खूंटीटोला मोहल्ला स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कई फाइल और डायरी मिली है। इनमें खूंटी की एक दर्जन लड़कियों के...

कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल को दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 20 Jul 2019 02:21 AM
ऐप पर पढ़ें

कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल को पुलिस ने शुक्रवार को खूंटी से धर दबोचा। उसे खूंटीटोला मोहल्ला स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कई फाइल और डायरी मिली है। इनमें खूंटी की एक दर्जन लड़कियों के अलावा कई दूसरे जिलों की लड़कियों को दिल्ली में बेचने के सबूत हैं।

पन्नालाल खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के गानालोया गांव का रहने वाला है। उसकी सक्रियता झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ और ओड़िसा में भी रही है।

जांच के क्रम में पुलिस को पन्नालाल द्वारा तोरपा और मुरहू की एक-एक लड़की को दिल्ली में बेचे जाने के सबूत मिले हैं। लड़कियों के अभिभावकों के बयान के आधार पर पन्नालाल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गए। इन मामलों में पन्नालाल को जेल भेजा गया है। पन्नालाल के खिलाफ पूर्व में मानव तस्करी से जुड़े 17 केस तोरपा, मुरहू, खूंटी, कामडारा, गुमला, सुल्तानपुरी, दिल्ली और खूंटी में दर्ज हैं। झारखंड पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक साल 2002 में पन्नालाल दिल्ली गया था। वहीं से वह मानव तस्करी रैकेट का हिस्सा बना। साल 2006 में मानव तस्करी के मामले में उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से झारखंड पुलिस ने की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें