विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प
रांची में अशोकनगर दिवाली एवं चिंतन स्थल प्रबंधन समिति द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पार्षदों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया गया।

रांची, संवाददाता। अशोकनगर दिवाली एवं चिंतन स्थल प्रबंधन समिति की ओर से सोमवार को अशोकनगर स्थित मंदिर परिसर में रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 45, 24 और 25 से नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में कडरू, अशोक नगर, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, अशोक विहार सहित आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में पार्षदों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव बिपिन बिहारी मिश्रा ने किया। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करना लोकतंत्र का सम्मान है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित पार्षद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, सदस्य अजय पांडे, डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ शिप्रा शरण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


