पुण्य वृहस्पतिवार धर्मविधि अनुष्ठान में पुरोहित ने विश्वासियों के धोये पैर
गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर, तोरपा के पवित्र हृदय चर्च में पुण्य वृहस्पतिवार का धर्म विधि अनुष्ठान हुआ। पुरोहित ने 12 विश्वासियों का पैर धोकर नम्रता और आदर का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रभु यीशु और...

तोरपा, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर पवित्र हृदय चर्च तोरपा में पुण्य वृहस्पतिवार धर्म विधि अनुष्ठान हुआ। पुरोहित ने 12 विश्वासियों का पैर धोकर नम्र बनकर रहते हुए छोटे बड़े सभी का आदर करने का संदेश दिया। मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पुर्ति, फादर इमानुएल बागे व फादर जॉन तोपनो ने अनुष्ठान संपन्न कराया। फादर गाब्रिएल सुरीन, फादर अगपित डुंगडुंग, फादर बालधीर बारला, फादर विल्फ्रेड बागे, फादर रवि पॉल एक्का ने अनुष्ठान में सहयोग किया। अपने संदेश में फादर अरविंद बारला ने कहा कि पुण्य वृहस्पतिवार की धर्मविधि में हम प्रभु यीशु और उनके शिष्यों के पास्का के भोज का स्मरण करते हैं। वास्तव में यह भोज उनके लिए आखिरी भोज था। शुक्रवार को प्रभु यीशु क्रूस पर चढ़ा दिए जाएंगे। शिष्य इस हृदयविदारक घटना से अनभिज्ञ थे और पास्का भोज का आनंद ले रहे थे। भोज में प्रभु यीशु ने शिष्यों के पैर धोये। उन दिनों केवल दास ही स्वामियों के पैर धोते थे। इस तरह प्रभु यीशु ने स्वयं को अपने ही शिष्यों का दास बना लिया। उन्होंने प्रेमपूर्ण नम्रता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। मौके पर कई भजन प्रस्तुत किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।