सोसई आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

कटैया के सोसई आश्रम में केंद्रीय कीर्तन भजन समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया और देवी-देवताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समिति ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

सोसई आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन

मांडर, प्रतिनिधि। केंद्रीय कीर्तन भजन समिति कटैया के तत्वावधान में सोसई आश्रम परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। समारोह की शुरुआत देवी-देवताओं के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात तीन ओंकार एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में मंत्रोच्चार कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान कई घंटे तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा आश्रम परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने ताली और मृदंग की थाप पर भजनों का आनंद लिया और सामूहिक कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। समापन अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।