बेड़ो में होली को लेकर जमकर हुई रंग-गुलाल की खरीदारी
बेड़ो में होली पर्व के चलते सोमवार बाजार में भारी भीड़ देखी गई। रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल की बिक्री तेज हुई। चाईनीज पिचकारियों की चमक कम नजर आई, जबकि भारतीय पिचकारियों की मांग बढ़ी। विक्रेताओं ने बताया कि पिचकारियों की कीमत 10 से 500 रुपये तक है। बाजार में रंगों की भी भरपूर बिक्री हो रही है।

बेड़ो, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर साप्ताहिक सोमवार बाजार में ग्रामीण की भीड़ उमड़ी और जमकर रंग बिरंगे रंगों एवं बच्चों के मनमोहक पिचाकारियों की बिक्री हुई।इस दौरान महावीर चौक और साप्ताहिक बाजार में रंग गुलाल की बड़ी संख्या में दुकाने लगीं। जिसमें दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाजार में रंग बिरंगी भारतीय एवं चाईनीज पिचकारी एवं मुखौटों की भरमार दिखा। इस वर्ष चाईनीज पिचका रियों की चमक कुछ फीकी दिखाई दे रही है। पूर्व में होली पर चाईनीज पिचकारियों की धूम दिखाई देती थी लेकिन इस वर्ष इसका रंग फीका रहा। पिचकारी एवं मुखौटा विक्रेता अनुज कुमार,रंजीत गुप्ता,सुमित कुमार व शिबु वर्मा ने बताया कि पिचकारी की कीमत 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक चल रही है।
जिसमें तरह-तरह की पिचकारियां शामिल हैं। गन पिचकारी, जानवरों की आकृति पिचकारियों की इस बार कुछ बिक्री अधिक दिख रही है। बच्चों के मन को मोहने वाली सुंदर व आकर्षण पिचकारी को खरीदने के लिए लोग विवश ही हो जाते हैं। रंगों में भी गुलाल, पानी में घुलने वाले रंगों की भी अपनी अलग छटा दिखाई दे रही है। होली में केवल दो दिन शेष रहने से सोमवार बाजार में इन सभी की खरीदारी करने के लिए खासी भीड़ लगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



