मनरखन महतो ग्रुप में मना होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्रों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। निदेशक ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की और इसे आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह का समापन हुआ।

मनरखन महतो ग्रुप में मना होली मिलन समारोह

रांची। मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। संस्थान के ट्रस्टी, निदेशकों और प्राचार्यों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। निदेशक ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील करते हुए इसे आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया। समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली गीतों के साथ हुआ। ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी सहित सभी प्राचार्य, व्याख्याता व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।