Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHistoric Protest March in Khunti for E-Kalyan Scholarship Payment in Jharkhand
खूंटी में लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर एबीवीपी का विरोध मार्च

खूंटी में लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर एबीवीपी का विरोध मार्च

संक्षेप:

झारखंड में खूंटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में ई-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान न होने के खिलाफ विरोध मार्च आयोजित किया गया। सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और सरकार से शीघ्र भुगतान की मांग की। इस आंदोलन का उद्देश्य छात्रों के भविष्य और आत्मसम्मान की रक्षा करना है।

Dec 16, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। झारखंड में पिछले दो वर्षों से लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति के भुगतान को लेकर मंगलवार को खूंटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में ऐतिहासिक विरोध मार्च आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस मार्च में भाग लिया। मार्च बिरसा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर बाजारटांड़, भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, डाकबंगला रोड होते हुए पुनः बिरसा कॉलेज में समाप्त हुआ। विरोध मार्च में शामिल एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश टुटी ने कहा कि यह आंदोलन केवल छात्रवृत्ति की राशि का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य और आत्मसम्मान का मामला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति कोई उपकार नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। आदिवासी, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रवृत्ति के अभाव में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं, जो राज्य के भविष्य के लिए घोर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन राज्य स्तर पर और तेज किया जाएगा। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्राएं ज्यादा प्रभावित: इस अवसर पर जिला संयोजक पवन कुमार ने कहा कि छात्रों को केंद्र और राज्य के बीच वित्तीय विवाद का शिकार नहीं बनाया जा सकता। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरांजली हेमरोम ने बताया कि पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति न मिलने से छात्राओं पर सबसे गहरा असर पड़ा है और कई छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति नहीं मिल जाती। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुईं और उन्होंने सरकार से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।