ऐतिहासिक कॉम्पाट मुंडा पड़हा जतरा आज, तैयारियां पूरी
कर्रा प्रखंड के छाता गांव में 12 मौजा धनवार पड़हा जतरा सोमवार को आयोजित होगी। जतरा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बैठक में पारंपरिक रीति-रिवाजों के निर्वहन और शांति व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस वर्ष के मुख्य अतिथि राजा शनिचराय संगा होंगे। आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है।

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के छाता गांव में ऐतिहासिक कॉम्पाट मुंडा 12 मौजा धनवार पड़हा जतरा सोमवार को आयोजित होगी। जतरा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को छाता स्थित सरना जतरा स्थल पर पड़हा राजा जेरका धान की अध्यक्षता में धनवार पड़हा कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जतरा के सफल आयोजन, पारंपरिक रीति-रिवाजों के निर्वहन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। धनवार पड़हा के सचिव फ्रेंकेलन धान ने बताया कि इस वर्ष आयोजित पड़हा जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त पड़हा के राजा शनिचराय संगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भेंगरा पड़हा के राजा शनिका भेंगरा शामिल होंगे।उन्होंने
बताया कि छाता गांव में लगने वाली यह ऐतिहासिक पड़हा जतरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसमें बड़ी संख्या में पड़हा क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। बैठक में जतरा स्थल की व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। समिति के सदस्यों ने जतरा को पारंपरिक गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


