बिहार में विकास और सुशासन की जीत : जदयू

Nov 14, 2025 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

फिरायालाल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, बिहार का यह मॉडल झारखंड में भी लागू किया जाएगा

बिहार में विकास और सुशासन की जीत : जदयू

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जदयू की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी ने इसे विकास और सुशासन की जीत बतायी है। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा है कि बिहार का यह मॉडल झारखंड में भी लागू किया जाएगा। इससे पहले ऐतिहासिक जीत पर रांची के फिरायालाल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता सोमेन दत्ता, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी, आफताब जमील, सौमेन दत्ता, सागर कुमार, आशीष शीतल मुंडा, भगवान सिंह, अशोक शर्मा, मीर अशरार, अखिलेश राय, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, महेश्वर चौधरी आदि उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जदयू की ऐतिहासिक जीत यह संदेश देती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता देती है। यह हमारी पार्टी की मेहनत और संगठन की शक्ति का परिणाम है। झारखंड में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे। पार्टी के भीतर खुशी और उत्साह हमें आगामी चुनावों में और प्रेरित करेंगे। प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता सोमेन दत्ता ने कहा है कि बिहार की जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के बदलते दृष्टिकोण का प्रतीक है। जनता अब पारदर्शिता, काम और स्थिरता चाहती है। इस जीत से पार्टी में जो खुशी और उमंग का माहौल है, वह हमें झारखंड में भी बिहार की सफलता दोहराने के लिए प्रेरित करता है। सागर कुमार ने कहा कि बिहार में विकास पर आधारित राजनीति को जनता का समर्थन मिला। झारखंड में भी जनता विकास केंद्रित राजनीति चाहती है। वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि उन्हें विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व चाहिए। यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।