चुटिया में राजवंशी परंपरा के अनुसार होलिका दहन आज
Feb 28, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के चुटिया में राजवंशी परंपरा के अनुसार रविवार को होलिका दहन का ऐतिहासिक आयोजन होगा। कार्यक्रम में राम पाहन द्वारा फगुआ काटा जाएगा और महंत गोकुल दास व पंडित शशि भूषण पांडेय द्वारा आरती के बाद रात 10:25 बजे होलिका दहन होगा। 4 मार्च को फगडोल जतरा मेला लगेगा।

रांची। चुटिया में राजवंशी परंपरा के अनुसार शहर से एक दिन पूर्व रविवार को होलिका दहन का ऐतिहासिक आयोजन होगा। कार्यक्रम में राम पाहन द्वारा फगुआ काटने और महंत गोकुल दास व पंडित शशि भूषण पांडेय द्वारा आरती के पश्चात रात्रि 10:25 बजे होलिका दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विजय तिर्की ने बताया कि 4 मार्च को फगडोल जतरा मेला लगेगा। आयोजन की तैयारियों में मुख्य संरक्षक विजय कुमार साहू सहित समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



