Ranchi News: हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह आज, 300 से अधिक मेधावियों का होगा सम्मान
Ranchi News: खूंटी में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन बुधवार को नगर भवन में होगा। इसमें 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए यह समारोह महत्वपूर्ण है।

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से बुधवार को शहर के डाकबंगला रोड स्थित नगर भवन में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिले के सभी छह प्रखंडों के 300 से अधिक मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। उपायुक्त और एसपी होंगे मुख्य अतिथि:
मुख्य अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त मो. जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम दीपेश कुमारी, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दिप्रिया मिंज, एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहेंगे।
विभिन्न बोर्डों के मेधावियों को मिलेगा सम्मान
हिन्दुस्तान परिवार, खूंटी की ओर से आयोजित इस समारोह में झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी हाई स्कूलों तथा प्लस-टू विद्यालयों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिलेगा। सभी बोर्ड के जिला टॉपरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा प्रोत्साहन
हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
कई संस्थानों का मिल रहा सहयोग
समारोह के आयोजन में ग्रेस हार्ट स्कूल, श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर (मुरहू), एप्टेक कम्प्यूटर्स, शिवा मोटरकॉर्प, राज रतन, तुलसी पेंट्स, अपना फार्मा, भाला हार्डवेयर एंड सेनेटरी, मेसर्स माइल ग्रुप सेंटर, केएस गंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बैंक ऑफ इंडिया, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी तथा नेशनल प्रिंटर्स सहित कई संस्थान सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। इन संस्थानों के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


