हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को जानबूझ कर प्रशासन कर रहा प्रताड़ित : प्रवीण सिंह
रांची में पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने कहा है कि हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को प्रशासन जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस दिया गया, जो गलत था। प्रवीण सिंह ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि अगर ऐसा जारी रहा, तो समाज आंदोलन करेगा।

रांची, वरीय संवाददाता। पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने कहा है कि हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को प्रशासन जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। विगत दो दिन पहले उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का एक नोटिस डेली मार्केट थाना की ओर से दिया गया। नोटिस का जीआर नंबर गलत था और उस केस को न्यायालय में बंद हुए दो महीना हो चुका है। प्रशासन गलत नोटिस देकर उन्हें परेशान कर रहा है। प्रशासन ऐसे कुकृत्यों से बाज आए अन्यथा समाज के लोग आंदोलन करने की राह पर अग्रसर होंगे। उन्होंने यह बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि जब केस भैरव सिंह पर है ही नहीं तो फिर उन्हें नोटिस क्यों दिया जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन के रवैया पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पूर्व में भी भैरव सिंह के ऊपर प्रशासन ने एक पक्षीय कार्रवाई की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने झारखंड प्रशासन और झारखंड सरकार को फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने भैरव सिंह पर सीसीए लगाने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। बाद में उच्च न्यायालय झारखंड के आदेश पर प्रशासन को भैरव सिंह के ऊपर से सीसीए हटाना पड़ा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


