ठाकुरगांव में विराट हिंदू सम्मेलन 19 को
सर्व सनातन समाज की बैठक मंगलवार को ठाकुरगांव बाजार टांड में हुई। बैठक में 19 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस सम्मेलन की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पनेश्वर महतो को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। अगली बैठक 10 अप्रैल को होगी।

बुढ़मू, प्रतिनिधि। सर्व सनातन समाज की बैठक मंगलवार को ठाकुरगांव बाजार टांड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को ठाकुरगांव मंडा टांड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें परिबा साहू को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि लाल उत्पल नाथ शाहदेव, कैलाश वर्मा, पार्वती देवी, तपेश्वर मिश्रा और मनोज वाजपेयी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। पनेश्वर महतो को कार्यकारी अध्यक्ष और दिनेश महतो, अशोक महतो और अनु साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया।
अन्य सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।तैयारी को लेकर अगली बैठक 10 को:बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि आयोजन की प्रगति की समीक्षा के लिए अगली बैठक 10 अप्रैल को इसी स्थान पर आयोजित की जाएगी। इसमें सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


