
रांची-आरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से बची बिक्रमगंज की महिला, वीडियो वायरल
रांची स्टेशन पर एक उपनिरीक्षक ने चलती रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक महिला को बचा लिया। महिला ने अपनी बेटी को ट्रेन में न देख पाने के कारण घबराहट में उतरने का प्रयास किया था। उपनिरीक्षक सूरज...
रांची, वरीय संवाददाता। रांची स्टेशन पर चलती रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के क्रम में हादसे से पहले एक महिला को बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा। घटना शनिवार रात की है। जब रांची स्टेशन से रांची-आरा एक्सप्रेस प्रस्थान कर अपनी रफ्तार पकड़ने लगी, तभी एक महिला ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी। इसी क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई। ये देख प्लेटफॉर्म पर तैनात उपनिरीक्षक सूरज पांडेय ने दौड़ते हुए उक्त महिला को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इससे उपनिरीक्षक के पैर में भी हल्की चोट आई और इलाज के लिए राज अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है।

पूछताछ के क्रम में महिला ने अपना नाम 40 वर्षीय सुष्मिता देवी बताई। वह मूल रूप से रोहतास के बरुणा ग्राम, बिक्रमगंज की रहने वाली हैं। पति का नाम सुभाष राय है। बताया गया कि यात्रा के दौरान ट्रेन में अपनी बेटी को नहीं देख पाने के कारण घबराहट के कारण ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




