लोवाहातू में हाथियों ने दरवाजा तोड़ 2 क्विंटल धान खाया
Mar 06, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
लोवाहातू गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। हाथियों ने किसान महेश्वर मेहता के घर का दरवाजा तोड़कर दो क्विंटल धान खा लिया और काफी धान नष्ट कर दिया। किसान ने वन विभाग को सूचना दी है और मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले दो माह से नुकसान कर रहे हैं।

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवाहातू गांव में गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के किसान महेश्वर मेहता के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा दो क्विंटल से अधिक धान खा लिया तथा काफी धान नष्ट कर दिया। घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित किसान ने वन विभाग को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बांस वन के आसपास हाथियों का झुंड पिछले दो माह से डेरा डाले हुए है और लगातार नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


