Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHerd of Elephants Damages Farmer s Home in Kadamdiha Village
राहे में हाथी ने खिड़की तोड़कर धान खाया

राहे में हाथी ने खिड़की तोड़कर धान खाया

संक्षेप:

शनिवार रात को कदमडीह गांव में हाथियों के झुंड ने किसान संतोष महतो के घर की खिड़की तोड़ दी और धान खा लिया। इससे ग्रामीणों में भय फैल गया है। वे चिंतित हैं कि हाथी उनके घरों को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर हाथियों को भगाने की मांग की है।

Dec 14, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

राहे, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कदमडीह गांव में शनिवार की रात हाथियों ने किसान संतोष महतो के घर की खिड़की तोड़कर धान खा गया। वहीं घर के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया। हाथियों का झुंड राहे प्रखंड में प्रवेश करने की सूचना पर किसानों में भय व्याप्त है। किसानों को डर सता रहा है कि हाथियों का झुंड घर को नुकसान पहुंचाएगा। खेत में धान या फसल लगी रहने से हाथी खेत से लौट जाते थे, लेकिन अब सीधे घर को नुकसान पहुचाएंगे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर हाथी भगाने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें