हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई 22 को
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने अतिरिक्त समय मांगा, और अदालत ने अंतिम अवसर देते हुए जल्दी सुनवाई का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 22 मई को होगी।

रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बहस के लिए अतिरिक्त समय मांगा। अदालत ने अंतिम अवसर देते हुए दोनों पक्षों को जल्द सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप गठन की प्रक्रिया अभी लंबित है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


