अपनी अस्मिता, अधिकार और भविष्य की करें रक्षा : हेमंत सोरेन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

काशीपुर और मान बाजार विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित, जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी

अपनी अस्मिता, अधिकार और भविष्य की करें रक्षा : हेमंत सोरेन

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले पुरुलिया जिले के काशीपुर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी सोमेश बेलथरिया के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी है। यह चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता, अपने अधिकार और अपने भविष्य की रक्षा का चुनाव है। सोमेश बेल्थेरिया क्षेत्र की आवाज हैं।

वे यहां के लोगों के संघर्ष और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ..................टीएमसी और झामुमो की राजनीति समावेशी विकास कीहेमंत ने कहा कि टीएमसी ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है। यही रास्ता देश को आगे ले जा सकता है। दूसरी ओर आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज दबाने और समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में पश्चिम बंगाल की जनता ने हमेशा की तरह एक मजबूत संदेश देने का काम किया है कि यहां की राजनीति विकास, भाईचारे और सम्मान की होगी, न कि डर और विभाजन की। बंगाल का हर एक वर्ग (आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक, अमीर, गरीब) ममता दीदी के साथ खड़ा है। बंगाल का यह चुनाव एक निर्णायक चुनाव है। ममता दीदी अकेले भाजपा जैसी फिरकापरस्त पार्टी के साथ लड़ रही है। हम भी ममता दीदी की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। पूरी बंगाल की जनता दीदी के साथ खड़ी है।......................भाजपा सिर्फ आदिवासी विरोधीइसके बाद पुरुलिया जिले के ही मान बाजार विधानसभा से तृणमूल प्रत्याशी संध्या रानी टुडू के पक्ष में आयोजित सभा को हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज को संवेदनशीलता के साथ हक-अधिकार दिलाने का काम करती हैं। बंगाल में आदिवासी समाज, संताल समाज की पढ़ाई-लिखाई का जो मॉडल है, उसे हम झारखंड में भी लागू करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ आदिवासी विरोधी है। सभी को पता होगा भाजपा शासित राज्य में आदिवासी समाज के साथ आए दिन कितना शोषण और अत्याचार किया जा रहा है। अभी देश में कुछ राज्यों में चुनाव हुए, कुछ राज्यों में चुनाव हो रहा है। सब जगह एक ही चरण में चुनाव हो रहा है। असम में एक चरण में चुनाव हुआ, मगर बंगाल में दो चरण में चुनाव हो रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। यह चुनाव इलेक्शन कमीशन लड़ रहा है। गरीब-गुरबा लोगों को डराने-धमकाने के लिए  पूरे देश की फोर्सेस को बंगाल में भेजा गया है। हेमंत ने कहा कि आदिवासी, कभी किसी से डरा है क्या? हम भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फूलो- झानो के वंशज हैं। हम डरने वाले लोग नहीं, भिड़ने वाले लोग हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।