Hemant Soren Invited to Prayagraj Kumbh 2025 by UP Ministers महाकुंभ में आने का सीएम को दिया निमंत्रण, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHemant Soren Invited to Prayagraj Kumbh 2025 by UP Ministers

महाकुंभ में आने का सीएम को दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और सुरेश राही ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 2025 में प्रयागराज महाकुम्भ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 24 Dec 2024 06:40 PM
share Share
Follow Us on
महाकुंभ में आने का सीएम को दिया निमंत्रण

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को यूपी सरकार के मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।