हेमंत कैबिनेट : मुख्यमंत्री सबसे युवा, उरांव सबसे उम्रदराज
हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को हो गया। गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झामुमो के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक सदस्य को कैबिनेट में जगह मिली...
हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को हो गया। गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झामुमो के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक सदस्य को कैबिनेट में जगह मिली है। मुख्यमंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल के कुल 11 सदस्य हैं। सदस्यों की औसत उम्र 56 साल है। सबसे युवा हेमंत सोरेन खुद हैं, जबकि सबसे उम्रदराज कांग्रेस के रामेश्वर उरांव हैं।
आधे से अधिक सदस्य 50 से ऊपर के :
कैबिनेट के आधे से अधिक सदस्यों की उम्र 50 साल से अधिक है। झामुमो के चंपई सोरेन, हाजी हुसैन असांरी, जोबा मांझी, जगन्नाथ महतो व मिथिलेश ठाकुर और कांग्रेस के रामेश्वर उरांव व आलमगीर आलम की उम्र 50 साल से अधिक है। झामुमो में केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही 50 साल से कम के हैं। कांग्रेस में बन्ना गुप्ता व बादल पत्रलेख और राजद के सत्यानंद भोक्ता 50 साल से कम उम्र के हैं।
पांच सदस्य केवल मैट्रिक पासः
शिक्षा के मामले में भी हेमंत कैबिनेट का मिश्रण काफी अंतर वाला है। कैबिनेट के 11 सदस्यों में पांच सदस्य केवल मैट्रिक पास हैं, जबकि दो सदस्य इंटरमीडिएट और दो स्नातक पास हैं। वहीं, सबसे उच्च शिक्षा प्राप्त कांग्रेस कोटे से बने मंत्री रामेश्वर उरांव हैं। उन्होंने एमए व पीएचडी की है।
कैबिनेट के सदस्यों की उम्र व शिक्षा
सदस्य उम्र शिक्षा
हेमंत सोरेन 42 इंटर
चंपई सोरेन 63 मैट्रिक
हाजी हुसैन अंसारी 70 हायर सेकेंड्री
जोबा मांझी 55 मैट्रिक
जगरनाथ महतो 53 मैट्रिक
मिथिलेश ठाकुर 53 स्नातक
रामेश्वर उरांव 72 एमए, पीएचडी
आलमगीर आलम 69 स्नातक
बन्ना गुप्ता 47 मैट्रिक
बादल पत्रलेख 43 इंटर
सत्यानंद भोक्ता 48 मैट्रिक