एचईसी की यूनियनों ने चार माह का वेतन मांगा
रांची में एचईसी के श्रमिक संघों ने प्रबंधन से कर्मचारियों के 29 माह से बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की। श्रमिकों ने औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता का उत्पादन जारी रखा है। उन्होंने निदेशकों से चार माह का वेतन जल्द देने का अनुरोध किया, ताकि कामगारों की आवश्यकताएं पूरी हो सकें।

रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी में कार्यरत विभिन्न श्रम संघों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को प्रबंधन से मिलकर कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान करने की मांग की। श्रम संगठनों ने स्पष्ट कहा कि 29 माह से वेतन बकाया होने के बावजूद कामगारों ने औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए उपलब्ध संसाधनों में उच्च गुणवत्ता का उत्पादन जारी रखा है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह और जनता मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि उमाशंकर ने निदेशक (उत्पादन) एवं निदेशक (वित्त) से मुलाकात कर कम से कम चार माह का वेतन भुगतान जल्द सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कामगारों को बच्चों की पढ़ाई, फीस और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए तत्काल धन की जरूरत है, इसलिए अविलंब वेतन भुगतान किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


