ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराजधानी में हुई झमाझम बारिश

राजधानी में हुई झमाझम बारिश

राजधानी रांची में मानसून के आगमन के साथ ही शनिवार को शाम में झमाझम बारिश हुई। रांची और इसके आसपास के इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक हुई अच्छी बारिश से...

राजधानी में हुई झमाझम बारिश
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 13 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

राजधानी रांची में मानसून के आगमन के साथ ही शनिवार को शाम में झमाझम बारिश हुई। रांची और इसके आसपास के इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक हुई अच्छी बारिश से मौसम भी सुहाना हुआ। रात नौ बजे के करीब बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आयी। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक टर्फ लाइन कायम है। जो झारखंड से होकर गुजरा है। इसके प्रभाव और मानसून के आने की परिस्थितिक गतिविधि की वजह से रांची और आसपास के इलाके में अच्छी बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान में रविवार को भी रांची और खूंटी में अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। बारिश के दौरान तेज गति से हवा का बहाव तो नहीं होगा लेकिन मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। उन्होंने बताया कि आसमान में नीचले स्तर पर बारिश वाली घटा तेजी से बन रही है। जो आगे और घना होगी। इसके बाद तेज बारिश की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिन में तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें