इटकी में मूसलाधार बारिश से फसलें तबाह

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

इटकी में मूसलाधार वारिश फसल तबाह, किसानों की टूटी कमर फोटो--- इटकी में भारी वारिश

इटकी में मूसलाधार बारिश से फसलें तबाह

इटकी, प्रतिनिधि। सोमवार शाम करीब छह बजे हुई मूसलाधार बारिश ने इटकी क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। करीब तीन घंटे तक हुई तेज बारिश से सैकड़ों एकड़ में लगी गरमा फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं। सिमला मिर्च, फ्रेंच बीन, बैंगन, फूलगोभी, कद्दू, करेला, हरी मिर्च, बंदगोभी और धनिया समेत कई फसलें पानी में डूब गईं, जबकि निचले खेतों की फसलें बह गईं। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दिनभर तेज धूप के बाद अचानक मौसम बदलने से शाम से रात नौ बजे तक लगातार बारिश होती रही। इससे खेतों में जलजमाव हो गया और मेहनत से तैयार की गई फसलें नष्ट हो गईं।

किसानों को इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इधर, मौसम बिगड़ते ही बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई और क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।