खराब मौसम के कारण रांची के नौ विमान हुए विलंब

Jan 07, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में कुहासा के कारण कई विमानों में विलंब हुआ। कोलकाता से आने वाला इंडिगो विमान एक घंटा, जबकि बेंगलुरु के लिए डेढ़ घंटा लेट हुआ। एयर इंडिया का दिल्ली-रांची विमान डेढ़ घंटा विलंबित रहा। शाम को भी विमानों में देरी देखी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

खराब मौसम के कारण रांची के नौ विमान हुए विलंब

रांची, वरीय संवाददाता। सुबह में कुहासा के कारण बुधवार को भी कई विमान काफी विलंब से रांची आए। सुबह में कोलकाता से रांची आने वाला इंडिगो का विमान करीब एक घंटा लेट आया। इंडिगो का विमान बेंगलुरु के लिए डेढ़ घंटा विलंब से रवाना हुआ। इसी एयरलाइंस का दिल्ली-रांची विमान एक घंटा और हैदराबाद-रांची करीब डेढ़ घंटा लेट हुआ। वहीं, सुबह 10 बजे दिल्ली से रांची आने वाला एयर इंडिया का विमान डेढ़ घंटा, एयर इंडिया का 10:10 बजे बेंगलुरु से आने वाला विमान करीब दो घंटा विलंब से रांची पहुंचा। शाम को इंडिगो का कोलकाता से रांची आने वाला विमान 4:10 की बजाए 7:19 बजे रांची आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात को इंडिगो का हैदराबाद-रांची व दिल्ली-रांची का विमान एक घंटे लेट पहुंचा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।