इटकी में गैस बुकिंग को लेकर हंगामा
इटकी में भारत गैस एजेंसी के पास गैस बुकिंग और सिलेंडर के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। नए नियमों के तहत 350 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी मिली, लेकिन बुकिंग में समस्याएं आईवीआरएस और मिस्ड कॉल के कारण बनी रहीं। संचालक ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की।

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मोड़ स्थित भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार को गैस बुकिंग और सिलेंडर को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद एजेंसी द्वारा नए नियमों के तहत बुकिंग और होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया गया। 350 उपभोक्ताओं को मिली होम डिलीवरी:एजेंसी द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 350 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। इसके बावजूद बुकिंग के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।आईवीआरएस
और मिस्ड कॉल बुकिंग में दिक्कत:उपभोक्ताओं का कहना है कि नए नियम लागू होने और सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद भी आईवीआरएस और मिस्ड कॉल के जरिए बुकिंग में परेशानी हो रही है। खासकर दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए डीएस नंबर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि 25 दिनों से डेढ़ महीने बाद बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें डीएसी नंबर नहीं मिल पा रहा है, जिससे डिलीवरी प्रभावित हो रही है।एजेंसी संचालक ने की अपील:भारत गैस एजेंसी के संचालक बिरु दुबे ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के अनुसार निर्धारित समय पर सिलेंडर होम डिलीवरी के तहत उपलब्ध कराया जाएगा और कार्यालय के पास से गैस वितरण नहीं किया जाएगा।गैस के लिए घबराने की जरूरत नहीं : एजेंसीसंचालक ने लोगों से पैनिक न करने की अपील करते हुए कहा कि बुकिंग प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए 10 कर्मचारियों को लगाया गया है। गैस के लिए किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग कार्य सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


