
रिम्स के बायोमेडिकल वेस्ट पर सुनवाई अगले सप्ताह
संक्षेप:
रांची में रिम्स के बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में मिलाने के मामले की सुनवाई अब एक सप्ताह बाद होगी। रिम्स ने हाईकोर्ट से जवाब देने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। यह मामला झारखंड...
Sep 15, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची, विशेष संवाददाता। रिम्स के बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में मिलाने के मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी। रिम्स ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार को हाईकोर्ट से समय देने का आग्रह किया। आग्रह को स्वीकार करते हुए चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने एक सप्ताह का समय दिया। झारखंड ह्यूमन राइट कॉन्फ्रेंस का अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के निष्पादन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान रिम्स के मामले में भी हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था और रिम्स को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




