
अभिषेक झा की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई 17 को
रांची में मनरेगा घोटाले में आरोपी अभिषेक झा की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई चल रही है। पीएमएलए कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है। इंजीनियर जय किशोर चौधरी की याचिका पर 10 सितंबर...
रांची। मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग करने में सहयोग करने में आरोपी अभिषेक झा की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई जारी है। गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आगे की सुनवाई के लिए समय की मांग की गई। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। वहीं, इसी मामले में आरोपी इंजीनियर जय किशोर चौधरी की डिस्चार्ज याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई होगी। अभिषेक झा ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए 17 जून को और इंजीनियर ने 15 जुलाई को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है।

मामले में आरोप तय किया जाना है। इसी मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 851 दिन जेल काटने पर जमानत मिली है। उनके मामले में ईडी सबूत पेश कर रही है। अभिषेक झा का रिकॉर्ड अलग कर दिया गया था, जिस कारण उन पर आरोप तय नहीं किया जा सका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




