Ranchi News: बिना दवाइयों के भी शरीर को निरोगी रखा जा सकता है: अरुण ऋषि

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने 'जीवन जीने की कला' कार्यक्रम का आयोजन हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में किया। उज्जैन से आए अरुण ऋषि ने स्वस्थ जीवनशैली के उपाय बताए, जैसे 15 सेकंड ताली बजाकर बगैर दवाइयों के स्वास्थ्य बनाये रखना। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Ranchi News: बिना दवाइयों के भी शरीर को निरोगी रखा जा सकता है: अरुण ऋषि

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में ‘जीवन जीने की कला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उज्जैन से आए प्रेरणास्रोत अरुण ऋषि ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य लाभ के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से 15 सेकंड ताली बजाकर बिना दवाइयों के भी शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर जोर देते हुए उन्होंने बिना टूथपेस्ट, चाय-कॉफी, शैंपू और शेविंग के भी प्राकृतिक रूप से स्वस्थ व सुंदर रहने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, प्रमोद सारस्वत ने मंच संचालन और ललित कुमार पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: बिना दवाइयों के भी शरीर को निरोगी रखा जा सकता है: अरुण ऋषि