
हमें मारकर क्या मिलेगा, हमसे मिलिए, जानिए, हम कैसे व्यक्ति हैं : डॉ इरफान
जान मारने की धमकी के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने की भावुक अपील, हमें मारना ही है तो आ जाओ, सामने से मार दो हमको, मुझे काम करने दो, धमकी देकर मेरा मनोबल मत
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी ने 7005758247 से फोन कर जान मारने की धमकी दी। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने धमकी देने वाले से पूरी शालीनता के साथ बड़ा ही भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘आप हमसे मिलिए तो, जानिए तो कि हम कैसे व्यक्ति हैं। हमें मारकर क्या मिलेगा आपको? हमें मारना ही है तो आ जाओ, सामने से मार दो हमको। नहीं रहेंगे और क्या? लेकिन कहना चाहता हूं, खाली हाथ आया हूं, खाली हाथ चला जाऊंगा। मार दोगे तो क्या हो जाएगा। लेकिन मारो तो सामने से मारो, पीछे से मत मारो, ताकि, लोगों को लगे कि एक मर्द सेवा करते-करते चला गया।

लेकिन कहना चाहता हूं कि मुझे काम करने दो, धमकी देकर मेरा मनोबल मत गिराओ। मैं डरने वाला नहीं हूं। कल की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में ऐसी बातें नहीं सुनी थी। हैरान रह गया। धमकी देने वाले ने क्या नहीं कहा, लेकिन मैं कोई जवाब नहीं दे सका। मैं समझ नहीं पाया कि आखिर मेरा दुश्मन कौन हो सकता है? मेरी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई रहती है। लेकिन इस तरह की बातें करना, धमकी देना, खराब लगता है। जब पॉलिटिक्स में कुछ बदलाव करने आया हूं तो कुछ गलत बर्दाश्त नहीं करता। लगता है, इसीलिए मुझे धमकियां मिल रही हैं। ट्रंप भी भाजपा का पैर छू रहा भाजपा की कब्र खोदने वाले अपने बयान को लेकर उन्होंने कहा कि ‘हमने कहा था भाजपा वाले गाली देना बंद करो। बांग्लादेशी बोलना बंद करो। बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। ज्यादा बोलोगे तो कब्र खोद दूंगा। यह मेरी आम भाषा है। भाजपा का हम कब्र खोद सकते हैं क्या? हमें लगता है, अमेरिका से भी बड़ी है भाजपा। ट्रंप से भी बड़ी है भाजपा। ट्रंप भी भाजपा का पैर छू रहा है अभी। इतनी बड़ी ताकत को हम बोलेंगे, कब्र खोद देंगे?

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


